{"_id":"6a07832dfc62d687230434b0","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-tree-with-a-saree-noose-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-135421-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
बहजोई। सुल्तानपुर खुर्द निवासी महिला हरवेश (32) का शव खेत में लगे नीम के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की।
शुक्रवार को शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि सुल्तानपुर खुर्द में महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा, तब तक महिला के शव को नीचे उतार लिया गया था। पुलिस को महिला का शव घर के आंगन में रखा हुआ मिला।
प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि परिजनों से जानकारी ली गई तो सामने आया कि मृतका का पति राकेश चंदौसी गया हुआ था। दोपहर बाद गृहक्लेश के चलते महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर बाद करीब चार बजे की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना था कि महिला की मौत के बाद तीन बच्चों में 13 वर्षीय बेटी पिंकी समेत 10 वर्षीय बेटा राजेश व 5 वर्षीय भूरे के पालन पोषण पर संकट रहेगा।