फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman's body exhumed for a second post-mortem.

Sambhal News: दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र खोदकर निकाला महिला का शव

Tue, 23 Jun 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 23 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman's body exhumed for a second post-mortem.
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में करीब 45 दिन पहले दफनाई गई महिला का शव प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कब्र से निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के परिजनों ने पहले हुए पोस्टमार्टम पर सवाल उठाते हुए मामले की दोबारा जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रुकनुद्दीन सराय निवासी महताब जहां की करीब डेढ़ माह पहले मौत हो गई थी। मृतका के पिता अय्यूब निवासी मोहल्ला चौधरियान का आरोप है कि उनकी बेटी का निकाह करीब नौ महीने हुआ था। उनका कहना है कि 11 मई को बेटी की मौत की सूचना मिली, जबकि उससे पहले देर रात तक उनकी बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने 20 मई को थाना पुलिस को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच की मांग की थी। उस समय शव का पोस्टमार्टम कराया गया था, लेकिन रिपोर्ट से परिवार संतुष्ट नहीं था। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर दोबारा जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर गठित पैनल सोमवार को सिरसी पहुंचा और मोहल्ला चौधरियान स्थित कब्रिस्तान में प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत शव निकलवाया गया। इसके बाद शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल, फोरेंसिक टीम, चिकित्सकों की टीम, पुलिस अधिकारी और पीएसी मौजूद रही।
नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल ने बताया कि पहले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मृतका के मायके पक्ष ने संशय जताया था। उनकी अनुमति संबंधी मांग पर प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed