फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman world day in chandausi police line

बदला नजारा, चंदौसी कोतवाली की प्रत्येक कुर्सी पर काम करती दिखीं महिला पुलिसकर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
woman world day in chandausi police line
चंदौसी कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इंस्पेक्टर अंजू भदौरिया और महिला पुलिसकर्मियो - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार की दोपहर चंदौसी कोतवाली का नजारा बदला हुआ नजर आया। दफ्तर के मुंशी की कुर्सी को हो या फिर हेल्प डेस्क और सीसीटीएन कक्ष सभी स्थानों पर महिला कांस्टेबिल ही काम कर रही थीं। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के मौखिक आदेश पर चंदौसी कोतवाली का कामकाज एक दिन के लिए महिला पुलिसकर्मियों को सौंपा गया। यह महिला सशक्तीकरण की एक पहल एसपी ने की।
विज्ञापन

उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। महिला इंस्पेक्टर और एंटी रोमियो प्रभारी अंजू भदौरिया ने चंदौसी में कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। महिला उत्पीड़न के एक मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। चंदौसी कोतवाली में सामान्य कामकाज का निरीक्षण करने के बाद वह सार्वजनिक स्थलों, होटल, ढाबों की चेकिंग के लिए महिला पुलिस के संग निकली।
विज्ञापन

मुरादाबाद गेट में होटल चेक किया तो बाजार का पैदल का भ्रमण किया। अवैध पार्किंग को हटवाया। इसके बाद बिसौली गेट में होलिका दहन स्थल तक गईं। वहां लोगों से शांति के साथ होली मनाने का आग्रह किया। संभल जिले में अभी महिला पुलिस थाना पूरी तरह से संचालित न होने की वजह से चंदौसी में महिला दिवस का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed