फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman unfaithfulness, lover kills him

महिला की बेवफाई के कारण उसके प्रेमी ने की थी हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
woman unfaithfulness, lover kills him
चंदौसी/गुन्नौर। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में असदपुर गांव में 12 अक्तूबर की रात को एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में नामजद तो भतीजा और उसके साले को किया गया था लेकिन पुलिस ने जब तफ्तीश की तो महिला के प्रेमी का नाम सामने आया। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसने अपनी प्रेमिका के लिए परिजनों और गांवों से भी बुराई ले ली लेकिन उसकी प्रेमिका ने फिर भी उसके साथ बेवफाई कर दी। जिसके कारण उसकी हत्या की।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के धनीपुर गांव के रामस्वरूप सिंह की बेटी राम बेटी की शादी 25 साल पहले इसी कोतवाली के असदपुर गांव निवासी सियाराम के पुत्र ऋषिपाल सिंह के साथ हुई थी। जिससे एक बेटी हुई, लेकिन शादी के दो साल बाद ही ऋषिपाल सिंह की हत्या कर दी गई। इसके बाद राम बेटी की शादी उसके अविवाहित देवर रहीस सिंह उर्फ कल्लू के साथ करा दी गई। जिससे उसके चार बेटियां व दो बेटे पैदा हुए।
विज्ञापन

पांच साल पहले बीमारी के कारण कल्लू की मौत हो गईं। एक बार फिर राम बेटी विधवा हो गई। 12 अक्तूबर की रात रामबेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मौके पर बताया गया कि विधवा महिला ने सियाराम के दो बेटों से शादी की थी, लेकिन जेठ आदि उसे हिस्सा नहीं देना चाहते थे, इसलिए जेठ के पुत्र मुकेश व उसके साले मैढ़ोली गांव के रणधीर सिंह ने उसकी हत्या की है। इन्हीं दोनों के नामजद करते हुए रिपोर्ट लिखा दी गई। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मामले की विवेचना कोतवाल प्रवीण सोलंकी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जाकर आसपास के लोगों से जानकारी ली गई कि पता चला कि महिला के पास इसी गांव के सूरजपाल पुत्र रक्षपाल का काफी आना जाना था। वहीं, महिला की सारी जमीन आदि की देखभाल करता था।
पुलिस ने जब सूरजपाल की गतिविधियां खंगाली तो जानकारी हुई कि सूरजपाल का महिला रामबेटी के साथ प्रेम प्रसंग था। इस पर पुलिस ने सूरजपाल को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसने ही महिला की हत्या की है। क्योंकि महिला से उसके पिछले दो सालों से संबंध थे। लेकिन अब राम बेटी उससे बेवफाई करने लगी थी।

उसने कई बार महिला को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। 12 अक्तूबर की रात सभी परिजन रामलीला देखने गए थे। तभी वह महिला के घर गया था। उसे उस समय भी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। उससे लड़ने लगी, जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने उसका गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed