फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman troubled by dowry harassment attempts suicide

दहेज उत्पीड्न से परेशान महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman troubled by dowry harassment attempts suicide
संभल। सिरसी में एक महिला ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया और कमरे में बंद हो गई। आग लगाने के लिए महिला ने माचिस ढूंढी पर नहीं मिल सकी। गनीमत यह रही कि इस दौरान परिजनों ने खिड़की तोड़कर महिला को बाहर निकाल लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को साथ थाने ले गई। महिला ने अपने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कार्रवाई के लिए ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी मोहम्मद शुऐब का निकाह चार साल पहले संभल के मोहल्ला बेगमसराय निवासी राबिया के साथ हुआ था। दंपती के पास दो साल की बेटी है। बताते हैं कि कुछ समय से राबिया का ससुराल में विवाद हो गया। 22 अगस्त को फिर से विवाद हुआ। जिस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने राबिया के परिजनों को बुलाया। राबिया को परिजन अपने घर ले आए लेकिन मंगलवार को वह फिर से अपनी ससुराल पहुंच गई।
विज्ञापन

ससुरालियों का कहना है कि राबिया ने कमरे में खुद को बंद कर लिया और केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। किसी तरह खिड़की तोड़कर घुसे ससुरालियों ने बचाया। वहीं राबिया का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की जाती है और दहेज के लिए उत्पीड़न किया जाता है। पुलिस ने मौके पर जांच की है। महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed