फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman suicide in sambhal

संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकी मिली महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
woman suicide in sambhal
बहजोई। संदिग्ध अवस्था में महिला का शव कमरे की छत में लगे पंखे की रॉड में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में परिजनों ने शव को नीचे उतारकर चारपाई पर रख दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं आसपास लोगों की भीड़ रही। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव चितौरा की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी महिला गुड्डो (26) का शव सुबह साढ़े आठ बजे करीब कमरे की छत में लगे पंखे की रॉड में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। महिला का शव लटका देख पति पप्पू यादव उर्फ सत्यवीर समेत अन्य परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। आनन-फानन में महिला के शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह भी मय पुलिस के मौके पर पहुंच गए और पति समेत अन्य परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान नकुल प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। वहीं मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मायके वालों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पति से जानकारी ली गई, तो सामने आया कि गुड्डो घर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष सभी लोग घर के सामने भूसा का बोंगा बना रहे थे। जब वह घर में आया तो देखा कि पत्नी का शव फंदे से लटक रहा है। इस पर अन्य परिजनों को जानकारी दी। पति के मुताबिक घर वालों से गुड्डो की कुछ कहासुनी की बात सामने आई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed