फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman suicide in chandausi

महिला का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
woman suicide in chandausi
woman suicide in chandausi
धनारी/चंदौसी। ससुरालियों से चल रही अनबन के बीच एक विवाहिता का शव शुक्रवार को उसके ही कमरे में साड़ी से बने फंदे पर झूलता मिला। ससुराल वाले शव को घर में ही छोड़कर भाग गए। पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवाहिता की कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन

सिंहपुर गांव निवासी जयपाल सिंह ने अपनी बेटी सरोज (26) की शादी छह साल पहले भैंयापुर गांव निवासी राजकुमार के साथ की थी। शादी के एक वर्ष बाद ही ससुरालियों ने दहेज में पचास हजार रुपये की नकदी व पिता की जमीन को नाम कराने की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं कर पाने की स्थिति में ससुरालियों ने सरोज को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सरोज का कोई भाई नहीं है। तीन अन्य बहनें ही हैं।
विज्ञापन

सरोज को ससुरालियों ने पांच वर्ष पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामला न्यायालय में चल रहा है। पांच माह पूर्व रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया तो सरोज फिर ससुराल आ गई लेकिन ससुरालियों ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। सूचना मिलने पर सरोज के पिता गुरुवार को उसकी ससुराल पहुंचे। फिर बेटी को समझा बुझाकर चले गए। इधर ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को फिर पति से तकरार हुई। उसके बाद अपराह्न करीब दो बजे सरोज का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो ससुराल वाले घर से भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed