{"_id":"6333ebd43e6dde3cc20daa9d","slug":"woman-scorched-due-to-electrocution-in-chandausi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandausi News: विद्युत तार की चपेट में आने से महिला झुलसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandausi News: विद्युत तार की चपेट में आने से महिला झुलसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Wed, 28 Sep 2022 12:08 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:08 PM IST
सार
गांव रसूलपुर कैली के मझरा ढकनगला निवासी राजवाला पत्नी जोगराज दिवाकर बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे घर के बाहर लगे हैंडपंप से बाल्टी में पानी भरने को बाहर निकली। तभी ऊपर गुजर रही घरेलू बिजली लाइन का तार टूटकर महिला को ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौसी के बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव ढकनगला में बुधवार की सुबह घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरने जा रही महिला के ऊपर घरेलू बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। चीख-पुकार पर परिजन दौड़े और महिला को उपचार के निजी चिकित्सक के भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव रसूलपुर कैली के मझरा ढकनगला निवासी राजवाला पत्नी जोगराज दिवाकर बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे घर के बाहर लगे हैंडपंप से बाल्टी में पानी भरने को बाहर निकली। तभी ऊपर गुजर रही घरेलू बिजली लाइन का तार टूटकर महिला को ऊपर गिर गया। तार में प्रवाहित करंट ने महिला को अपने चपेट में ले लिया। करंट से महिला बुरी तरह झुलस गई।
चीख-पुकार पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला तार से अलग किया। ग्रामीण ने बिजली घर सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद परिजन महिला को लेकर चंदौसी के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। विद्युत जर्जर लाइनों को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।