फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman's death, accused of strangulation in land dispute

महिला की मौत, भूमि विवाद में गला दबाकर हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman's death, accused of strangulation in land dispute
जुनावई। क्षेत्र के गांव लतीफपुर टोडी में महिला की जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन खेत से शव लेकर घर आए गए और करीब एक घंटे के बाद पुलिस को सूचना दी। महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर परिवार के लोगों पर भूमि विवाद में उसकी मां का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र के गांव लतीफपुर टोडी निवासी हेमकुमारी (58) शनिवार की दोपहर खेत से घास लेने गई थी। महिला के बेटे वेदपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि काफी देकर तक घर न आने पर वह दोपहर में करीब दो बजे जंगल में अपनी मां को देखने गया। वह अपने खेत के पास गांव निवासी भूप सिंह के गन्ने के खेत में पहुंचा, तो उसके चचेरे भाई मां का गला दबा रहे थे। वह डर के मारे उल्टे पांव भाग आया और गांव में आकर सूचना दी।
विज्ञापन

गांव से परिजन एकत्र होकर मौके पर पहुंचे, तो उसकी मां मृत पड़ी थी। परिजन उसके शव को उठाकर घर ले आए। वेदपाल का आरोप है कि उनका चचेरे-तहेरे भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में आरोपियों ने उसकी मां की हत्या की है। तहरीर में तीन लोगों को नामजद किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव घर में रखा हुआ मिला। शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव घर आने के करीब एक घंटे बाद दी पुलिस को सूचना
हेमकुमारी की मौत के बाद परिजन शव को स्वयं उठाकर घर ले आए थे। शव घर लाने के करीब एक घंटे के बाद यूपी-112 नंबर पर पुलिस को हत्या की सूचना दी है। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक, अपराध निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की।

पेड़ पर बंधी मिली साड़ी
महिला की हत्या की सूचना पर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। तफ्तीश के लिए मृतक के बेटे को जंगल में घटनास्थल जानने के लिए लेकर पहुंचे। मृतका के बेटे ने पुलिस को घटनास्थल दिखाया। इसके बाद पुलिस ने आसपास जांच की, तो कुछ दूरी पर खेत में खड़े बेल के पेड़ पर एक साड़ी बंधी मिली। पूछने पर मृतका के बेटे ने बताया कि आरोपियों ने ही साड़ी पेड़ की शाखा में बांधी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed