फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman's body found near Sankara Ghat, not identified

सांकरा घाट के पास मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found near Sankara Ghat, not identified
जुनावई। थाना क्षेत्र के सांकरा घाट के पास सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चेहरे पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को फेंका गया होगा। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव के पास अल्ट्रासाउंड सेंटर का पर्चा मिला है। जिस पर राजकुमारी नाम लिखा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सांकरा घाट के पास बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मौके पर महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को महिला के शव के पास से स्पेक्ट्रम डायग्नोस्टिक सेंटर अलीगढ़ का पर्चा मिला है। इस पर्चे पर राजकुमारी नाम लिखा हुआ है। आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को वहां फेंका गया होगा। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है तथा मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 42 से 45 वर्ष के बीच होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed