फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman molested, accused sent to jail

महिला के साथ छेड़खानी, आरोपी जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman molested, accused sent to jail
असमोली। पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना उस समय हुई जब महिला अपने कमरे में मासूम बालिका के साथ सो रही थी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने मासूम बालक के साथ अपनी ससुराल में ही रह रही है। महिला का आरोप है कि महिला का जेठ गलत निगाह रखता है और शादी करने के लिए कहता है। 27 अक्तूबर की रात में वह कमरे में सो रही थी। इसी दौरान जेठ तमंचा लेकर कमरे में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर परिवार के अन्य लोग आ गए और उन्होंने घटना को देखा। बदनामी का हवाला देकर चुप रहने के लिए कहा, लेकिन किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई। इसी क्रम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। असमोली इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed