फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman made a fatal attack on the constable sitting at the women's help desk

Sambhal News: बरामदे में सो रही महिला पर बंदरों का हमला, हुई जख्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman made a fatal attack on the constable sitting at the women's help desk
सिरसी। सिरसी में बंदरों के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरसी के मोहल्ला शर्की में वार्ड संख्या-14 में धोबियों वाले कुएं के पास मेंहदी हसन उर्फ अल्लाह रक्खे पुत्र रजी हसन का मकान है।
विज्ञापन

बुधवार को मेंहदी हसन की पत्नी कौसर जहां बरामदे में सो रही थी। तभी अचानक बंदरों के झुंड ने सोती हुई कौसर जहां पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आए और उन्होंने किसी तरह से बंदरों को भगाकर महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। तब तक महिला बंदरों के काटने से गंभीर रूप घायल हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि कस्बे में बंदरों का आतंक रोजाना बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर लोगों को काटकर घायल कर देते हैं। गौरतलब है कि नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में दो बार बंदरों को पकड़ने का प्रस्ताव भी पास हो चुका है। पर इन्हें पकड़ा अब तक नहीं जा सका है। जिससे बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed