फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman made a fatal attack on the constable sitting at the women's help desk

Sambhal News: महिला हेल्प डेस्क पर बैठी सिपाही पर महिला ने किया जानलेवा हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman made a fatal attack on the constable sitting at the women's help desk
चंदौसी। पति से खर्चे के लिए न्यायालय में वाद दायर कराने की बात से महिला आक्रोशित हो गई और महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला सिपाही पर हमला कर दिया। बाल पकड़कर सिर में दीवार में मार दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए स्टील के स्केल से कई बार वार किए। शोर सुनकर पहुंचे अन्य स्टाफ ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महिला सिपाही अनीता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसकी ड्यूटी महिला हेल्प डेस्क पर थी। मौलागढ़ निवासी महिला विमला का पति से विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार कोतवाली शिकायत लेकर आ चुकी है। बुधवार को महिला उसके पास पहुंची और मुझसे अपने पति को बुलाने व उससे खर्च दिलवाने की बात कहने लगी। महिला सिपाही ने महिला को बताया कि उसका पति उसके साथ नहीं रहना चाहता है और खर्च के लिए तुम न्यायालय में वाद दायर करो। आरोप है कि इस बात से महिला आक्रोशित हो गई।
विज्ञापन

गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगी। उसके बाल पकड़कर सिर में दीवार में कई बार मारा दिया। आरोपी महिला ने मेज पर रखा स्टील का स्केल उठा लिया और महिला सिपाही के सिर व कमर में कई वार दिए। महिला सिपाही का शोर सुनकर स्टाफ के लोग महिला हेल्प की ओर दौड़े। महिला सिपाही मोनिका राजपूत व अन्य स्टाफ ने अनीता को बमुश्किल आरोपी महिला से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी महिला विमला को पकड़ कर थाने में बैठा लिया। घायल महिला सिपाही अनीता को सीएचसी में उपचारित कराया है। महिला सिपाही अनीता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला विमला के खिलाफ जानलेवा हमला करने, धमकी देने, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed