फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   'Woman is not less than anyone'

'नारी नहीं है किसी से कम'

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
'Woman is not less than anyone'
संभल के शंकर स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साथी महिला शिक्षकों को सम्मानित करते ? - फोटो : SAMBHAL
संभल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलेभर के शैक्षिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को स्मृति ह्नि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने बताया कि नारी किसी से कम नहीं है, वह जिस क्षेत्र में वह हैं, उसमें पूरी लग्न और निष्ठा से आगे बढ़ने बढ़े।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मोहल्ला चौधरी सराय स्थित मिशन इंटरनेशनल स्कूल में ह्यूमन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक नाजिश नसीर ने कहा कि आज महिलाएं राजनीति से लेकर सरकारी और गैरसरकारी नौकरियों में सेवा दे रही हैं। इस दौरान शबाना कौसर, परवीन ताज, रूही खान, नाजिर खान आदि रहे।
विज्ञापन

हयातनगर में महिला शक्ति संगठन की महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। संगठन की अध्यक्षा दीपा वार्ष्णेय ने लाल वस्त्र पहन कर सभी महिलाओं को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया। महिलाओं ने एक-दूसरे गले लगाकर महिला दिवस की बधाई दी। इस दौरान खुशबू वार्ष्णेय, साधना गुप्ता, नेहा वार्ष्णेय, कविता वार्ष्णेय, अंजना गुप्ता, रिचा वार्ष्णेय आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं असमोली में विकास विकलांग सेवा समिति ने चमन जहरा, संगीता त्यागी व इशरत जहां को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष आस मोहम्मद ने कहा कि महिला किसी से कम नहीं हैं। इस दौरान अतर सिंह, जाने आलम, मंगल सिंह, ओम प्रकाश, प्रीति, अंजुम, मुशाहिद हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed