{"_id":"634715df521df741f7598af0","slug":"woman-going-to-maternal-home-dies-in-road-accident-sambhal-news-mbd4441721165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव फत्तेहपुर के नजदीक बाइक के सामने छुट्टा पशु आ गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी सरफराज की 45 वर्षीय पत्नी आयशा की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा अर्श और बेटी लाइवा नूर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन शव गांव ले गए। पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बुधवार की शाम आयशा अपने बेटे अर्श के साथ बाइक द्वारा अपने मायके गांव मिर्जापुर ककरौआ जा रही थीं। संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव फत्तेेहपुर के पास अचानक छुट्टा पशु सामने आ गया। महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि बेटी मामूली चोटिल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव गांव ले गए। नखासा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पवार ने बताया कि महिला के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया और शव पोस्टमार्टम कराए बिना ही ले गए।
रजपुरा थाना क्षेत्र के बहजोई-रजपुरा मार्ग पर गांव हिरौनी के नजदीक बाइक सवारों की बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उठाया और रजपुरा सीएचसी भर्ती कराया। जहां उसको उपचार दिया गया। हादसे तब हुआ जब गांव पाठकपुर निवासी दिलीप कुमार बुधवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर किसी काम से रजपुरा जा रहे थे। जैसे ही गांव हिरौनी के नजदीक पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। संवाद