{"_id":"64dd335da291dede6706996c","slug":"woman-gang-raped-case-registered-against-two-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-1801-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने घटना के वक्त वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए कहीं पर कार्रवाई न करने के लिए दवाब बनाया और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का कहना है कि तीन महीने पूर्व बेटी घर पर अकेली सो रही थी। गांव के ही पड़ोसी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से इसलिए नहीं की थी कि वह वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस बीच बेटी की शादी मुरादाबाद जिले के थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव में कर दी। आराेपी ने बेटी के पति को दुष्कर्म की वीडियो भेज दी, जिससे बेटी के ससुराल वालों में वीडियो को लेकर संबंध खराब हो गए। जिसके बाद से बेटी घर पर ही रह रही थी।
सात अगस्त की रात को मैं खेत पर छुट्टा पशुओं की रखवाली करने के लिए चली गई थी। बेटी घर पर अकेली थी, फिर से गांव के ही आरोपी ने अपने बहनोई के साथ सात अगस्त की रात दुष्कर्म किया और फिर से वीडियो बना ली। देर रात को जब मैं घर पर पहुंची तो बेटी का रो रो कर बुरा हाल था। बेटी ने मामले की पूरी जानकारी दी। इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच शुरू की है। बहजोई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर वीरेंद्र और भुवनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।