{"_id":"61390ba28ebc3e07583c9d49","slug":"woman-dies-in-road-accident-sambhal-news-mbd401983723","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवांसा में आवारा पशु से बाइक टकराई, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवांसा में आवारा पशु से बाइक टकराई, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल-बहजोई मार्ग पर धुरैटा में बुधवार की शाम सात बजे बाइक आवारा पशु से टकरा गई। इसमें बाइक सवार महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे की सूचना डायल 108 को दी गई। आरोप है कि एंबुलेंस आधा घंटे देर से पहुंची तब जाकर घायल पति-पत्नी को अस्पताल लाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे महिला के पति को हेलमेट ने बचा लिया। वह सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोट आई है।
बहजोई कोतवाली के मोहल्ला मुराव निवासी अनिल पाठक अपनी पत्नी कल्पना देवी उम्र (52वर्ष) के साथ गजरौला गए थे। दरअसल, गजरौला में उन्होंने अपने बड़े बेटे की शादी तय की है और बुधवार को वहां घूमने गए थे। सुबह में घर से नौ बजे निकले थे और शाम को सात बजे के करीब वापसी में संभल-बहजोई मार्ग पर धुरैटा पहुंचे थे। धुरैटा में ही साप्ताहिक बाजार के पास सामने से आए आवारा गोवंश से टक्कर हो गई। बाइक पर बैठी कल्पना दूर जा गिरी और अनिल अलग गिरे।
अनिल ने हेलमेट पहन रखा था तो उन्हें सिर में कोई चोट नहीं आए जिससे सुरक्षित बच गए और घटना की जानकारी परिजनों के साथ डायल 108 एबुुलेंस को दी। आरोप है कि एंबुलेंस चालक आधा घंटे देरी से एंबुलेंस लेकर पहुंचा तब जाकर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हयातनगर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी की है। शव देर रात तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं जा सका था।