{"_id":"609ec7898ebc3ecd880e7601","slug":"woman-dies-in-road-accident-sambhal-news-mbd38903789","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर और तरबूज से भरी मैक्स में भिंड़त से महिला की मौत, मासूम समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर और तरबूज से भरी मैक्स में भिंड़त से महिला की मौत, मासूम समेत चार घायल
विज्ञापन
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-अनूपशहर मार्ग पर गांव केवलपुर टिपेड़ा के समीप ग्रामीणों से भरे ट्रैक्टर ट्राली और तरबूज से भरी मैक्स पिकअप में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला की मौत हुई है। चार लोग घायल हो गए।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव कनुआ नगला निवासी ज्ञान सिंह रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर खागी में अपनी बहन के घर से भात देकर ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। बबराला की ओर से तरबूज से भरी मैक्स पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की केवलपुर टिपेड़ा में शुक्रवार को रात नौ बजे आमने सामने से भिड़ंत हो गई।
हादसे में भात समारोह में शामिल होने आई महिला विमला (32)पत्नी जयसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार पांच वर्ष का मासूम अजय, शांति देवी, ज्ञान सिंह,कालीचरन घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया है। वहीं मैक्स पिकअप का चालक भाग गया।