फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman dies in road accident

सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, उपचार को जाते समय मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
woman dies in road accident
संभल। संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव गोमतपुर के नजदीक बेेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी महिला को रौंद दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पति आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब दस बजे गांव गोमतपुर में सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें मुरादाबाद के थाना कुंदरकी अंतर्गत गांव काजीपुरा निवासी सतवीर की पत्नी राजकली (30) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दंपती हयातनगर से अपने गांव लौट रहे थे। पीड़ित पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बुधवार को हयातनगर निवासी अपने रिश्तेदार के घर आया था। गुरुवार केे अपने घर लौट रहा था। गांव गोमतपुर में कुछ सामान खरीदने के लिए खड़ा हो गया और पत्नी बाइक के बराबर में खड़ी थी।
विज्ञापन

इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इसमें राजकली गंभीर रूप से घायल हो गई। संभल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला अपने पीछे चार बेटी व एक बेटे को छोड़ गई है। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संभल कोतवाली प्रभारी विकास सक्सेना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर गांव गोविंदपुर निवासी फैज मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed