फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies during treatment

Sambhal News: महिला की उपचार के समय मौत

Fri, 26 Apr 2024 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 26 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment
चंदौसी। शहर के सीता रोड की रहने वाली सुषमा (48) की मुरादाबाद के जिला अस्पताल में उपचार के समय मौत हो गई। करीब एक महीने पहले महिला का चंदौसी के अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों ने ऑपरेशन करने वाल चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सीता रोड निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी को पेट में पथरी की शिकायत थी। एक महीने पहले चंदौसी के एक अस्पताल में चिकित्सक ने उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद से ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। करीब 28 दिन तक चिकित्सक परिवार वालों को गुमराह करते रहे। तबीयत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन महिला को मुरादाबाद जिला अस्पताल लेकर गए। यहां महिला ने बुधवार रात उपचार के समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि चंदौसी के चिकित्सक ने महिला का गलत ऑपरेशन कर दिया। जिस वजह से उसकी तबीयत खराब होती चली गई। बृहस्पतिवार को महिला का शव चंदौसी पहुंचा। यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गई है। जिसमें मनीषा 11 और मुस्कान आठ साल की है। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed