{"_id":"651c6d025a99930f4a07a4ca","slug":"woman-dies-due-to-strangulation-murder-report-registered-on-fathers-complaint-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-3548-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गला घुटने से हुई महिला की मौत, पिता की तहरीर पर हत्या में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गला घुटने से हुई महिला की मौत, पिता की तहरीर पर हत्या में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बहजोई। सोमवार की शाम बाजरे के खेत में अर्द्धनग्न हालत मिले महिला के शव के मामले में पोस्टमार्टम के बाद मिली रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या गला घुटने से हुई है। यह जानकारी देते हुए सीओ दीपक कुमार तिवारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ हुए रेप के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। सीओ ने बताया कि पूरे मामले में पिता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि सोमवार को दोपहर में किसी समय उसकी बेटी घर से गांव में चली गई थी। बाद में शाम करीब चार बजे गांव के ही युवक की ओर से जानकारी मिली कि उसकी बेटी खेत में मृत अवस्था में पड़ी है। पूरे मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्यारोपी की तलाश के लिए पुलिस जुटी हुई है।
बता दें कि गांव जैतपुर में सोमवार की शाम चार बजे करीब करीब 26 वर्षीय महिला का शव घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बाजरे के खेत में अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला था। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शाम के समय एसपी समेत अन्य पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और घटना की जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया था। रात में ही महिला का पोस्टमार्टम हुआ था।
सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर की छानबीन
बहजोई। बीते सोमवार को दोपहर हुई महिला की हत्या के मामले में सीओ समेत प्रभारी इंस्पेक्टर ने देर रात तक गांव व आसपास के इलाके में छानबीन की। वहीं मंगलवार को दोपहर में भी सीओ दीपक कुमार तिवारी व प्रभारी इंस्पेक्टर विद्युत गोयल मय पाठकपुर पुलिस चौकी प्रभारी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना को लेकर आसपास के इलाके में छानबीन की।