फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies due to strangulation, murder report registered on father's complaint

Sambhal News: प्रेमी युगल ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to strangulation, murder report registered on father's complaint
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौला चेतसिंह निवासी युवक और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने आत्महत्या की थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। मंगलवार को युवक और किशोरी के परिजनों ने पुलिस को लिखित में दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। युवक और किशोरी का अलग अलग शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो सोमवार की दोपहर गांव सिंघौला चेतसिंह निवासी 20 वर्षीय युवक और उसकी 16 वर्षीय प्रेमिका का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ से चुनरी के सहारे लटके हुए थे। युवक ने जान देने से पहले सोमवार की सुबह दस बजे करीब अपने घर के नंबर पर कॉल भी की थी और मां से बात करने की बात कही थी लेकिन मां से बात नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

युवक और किशोरी के परिजन यह सोचकर परेशान हैं कि आखिर आत्महत्या की क्यों थी। क्योंकि किशोरी के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी भी नहीं थी और युवक के परिवार में भी बस उसका भाई ही प्रेम प्रसंग के बारे में जानता था। इसलिए ऐसा कोई दबाव नहीं था जिससे उनको मानसिक तनाव होता। ग्रामीणों का कहना है कि युवक और किशोरी का गांव सटा हुआ है। एक ही बिरादरी से थीं। इसलिए दोनों की शादी नहीं हो सकती थी। इसलिए शायद व मानसिक तनाव में आ गए और जान दे दी। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि युवक और किशोरी मिले थे। इस दौरान कोई विवाद हुआ बात जान देने की तय हो गई। इसके बाद ही इन्होंने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed