फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies due to sari's pallu getting stuck in threshing machine

थ्रेसिंग मशीन में साड़ी का पल्लू फंसने से महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to sari's pallu getting stuck in threshing machine
जुनावई। थाना क्षेत्र के मणिकावली में गेहूं निकालने वाले थ्रेशर में महिला की साड़ी फंस गई और उसमें लिपटकर उसकी मौत हो गई। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव मणिकावली निवासी चोब सिंह की पत्नी मनता देवी 42 वर्ष गेहूं निकालने में सहयोग कर रही थी। बुधवार दोपहर ट्रैक्टर चालक ने गेहूं निकालने को थ्रेशर चालू कर गेहूं निकासी का कार्य शुरू कराया। तभी महिला गेहूं निकालने में सहयोग कर रही महिला की साड़ी का पल्लू थ्रेशर मशीन में फंस गया। जिससे महिला भी उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई, चालक ने ट्रैक्टर को शीघ्र रोका और महिला के शव को पटे से निकाला। इसके बाद भी महिला को निजी चिकित्सक ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला अपने पीछे पत्नी जोब सिंह, पुत्र महेश कुमार व उमेश कुमार को छोड़ गई है।
विज्ञापन

जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव लतीपुर धीर में पांच दिन पूर्व गेहूं की फसल की कटाई करते समय किसान को जंगली जानवर ने काट लिया था। जिसका उपचार अलीगढ़ में कराया जा रहा था। मंगलवार की सुबह दस बजे किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव लतीपुर धीर निवासी किसान मल्लू सिंह 57 वर्ष गत शुक्रवार को अपने खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहा था। तभी कटाई करते समय जंगली शूकर ने किसान पर हमलाकर बोल दिया। किसान के शोर मचाने पर खेत पर कार्य कर रहे अन्य किसानों ने दौड़कर मल्लू सिंह को बचाया। जंगली शूकर ने किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल किसान को निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर किसान को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन घायल किसान का उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में करा रहे थे। मंगलवार की सुबह दस बजे किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed