{"_id":"648f52e69afdd4b82b0f4dd4","slug":"woman-dies-chasing-miscreants-running-away-after-snatching-mobile-sambhal-news-c-15-1-178632-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने में गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने में गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
संभल। हजरनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक ई-रिक्शा सवार युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए बढ़ी युवक की मां सड़क पर गिर गई और मौत हो गई। बाइक सवार बदमाश मोबाइल लेकर भाग गए। महिला के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हौज भदे सराय निवासी सरिता (40) पत्नी रविकुमार रविवार की रात करीब सात बजे बिलारी के गांव स्यौंडारा से चचेरी बहन की सगाई में शामिल होकर घर लौट रही थीं। सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक सरिता के साथ में बैठे उनके बेटे आदित्य के हाथ से पीछे से आए अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल छीनने लगे। महिला बदमाशों को पकड़ने के लिए बढ़ीं तो मां-बेटे ई-रिक्शा से गिर गए। इसमें सरिता की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हुआ है।
मृतका के बेटे ने बताया कि वह रविवार की सुबह 11 बजे स्यौंडारा सगाई में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से गए थे। साथ में मौसा और मौसी भी थे। रात को घर लौटते समय बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान वह और उनकी मां सड़क पर गिर गए। बताया कि बदमाश संभल की ओर भागे हैं। वहीं दूसरी ओर परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस पीड़ित परिवार के घर नहीं पहुंची थी।