फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies after consuming pesticide

Sambhal News: कीटनाशक खाने से महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming pesticide
मृतक मुन्नी देवी का फाइल फोटो।
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निबौरा निवासी हरनाम की पत्नी मुन्नी देवी (40) ने गाली-गलौज से आहत होने के बाद रविवार रात में कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। सुबह में पुलिस आई और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव निबौरा के निवासी हरनाम यादव ने बताया कि एक महीने पहले उन्होंने अपने ही रिश्तेदार को जमीन बेच दी थी। उसने कुछ पैसे थोड़े दिन बाद देने का वायदा कर दिया था लेकिन समय पूरे होने के बाद भी पैसे नहीं दिए गए। रविवार को पैसे दिए बिना ही उसने ट्रैक्टर लेकर जमीन जोतनी शुरू कर दी। इस जानकारी पर वह पत्नी के साथ पहुंचे। ट्रैक्टर रुकवा कर रुपये मांगे तो उसने गाली-गलौज कर दी। जैसे तैसे मामले को आसपास के लोगों ने शांत कराया। बाद में पत्नी ने घर पर रखा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन

मुन्नी देवी को निजी अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। सूचना पर पुलिस आई और जांच की तो कीटनाशक पदार्थ के सेवन का पता चला। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed