{"_id":"6121515f8ebc3e79996d8e77","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-truck-uproar-among-family-members-chandausi-news-mbd4000002103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर। थाना बनियाठेर क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को सीएचसी पहुंचाया। कोतवाली क्षेत्र के गुमथल रोड स्थित आनंद विहार कालोनी निवासी कैलाशो (50) पत्नी देवदत्त घरों में खाना बनाने का कार्य करती थी।
शनिवार की शाम साढ़े छह बजे कैलाशो मुरादाबाद रोड स्थित ग्रीन चंदौसी सोसाइटी से खाना बनाकर वापस घर लौट ही थी। महिला धन्नुमल चौराहे के पास पहुंची, तो वह मुरादाबाद दिशा की ओर तेज गति से जा रही ट्रक की चपेट में आई। महिला के पेट के ऊपर ट्रक का पहिया गुजर गया। हादसे के बाद महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला के शव को सीएचसी भिजवाया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल आ पहुंचे। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। महिला का पति ई -रिक्शा चलाता है। जबकि महिला अपने पीछे चार पुत्री व दो पु त्रों को रोता -बिलखता छोड़ गई है।