{"_id":"66ff359ad2424a8a290749a4","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-laden-with-bricks-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-115064-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई महिला की मौत
Fri, 04 Oct 2024 05:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा के निकट ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई फात्मा (40) निवासी धुरैटा की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा महिला का छोटा बेटा शाहनवाज भी घायल हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव धुरैटा निवासी मृतक महिला के पति हनीफ ने बताया कि पत्नी बेटे शाहनवाज के साथ बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चिरौली भगवंतपुर में स्थित मजार पर प्रसाद चढ़ाने के लिए गई थी। लौट कर आते समय पवांसा पुलिस चौकी-सैंजना मार्ग पर ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में नीचे आकर पत्नी की कुचल कर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। महिला तीन बेटे और दो बेटियों को छोड़ गई है। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह का कहना है कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।