फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman died during treatment, family alleges doctor's negligence

Sambhal News: उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Woman died during treatment, family alleges doctor's negligence
चंदौसी। सुभाष रोड पर एक निजी हास्पिटल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली में तहरीर दिए जाने की तैयारी चल रही थी। घटना के बाद हास्पिटल पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला के मोहल्ला टंकी निवासी सुमन 23 वर्ष पत्नी सोमेश ने आठ दिन पहले प्रसव के दौरान नवजात शिशु को जन्म दिया था। मंगलवार की सुबह अचानक सुमन की तबियत खराब होने लगी। तो परिजन गाड़ी से सुमन को उपचार के लिए सुभाष रोड स्थित निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि शाम को चिकित्सक ने सुमन के इंजेक्शन लगाया, तो उसकी मौत हो गई। जिससे परिजन विलाप करने लगे। महिला के विषय में पूछने पर हास्पिटल के कर्मचारियों ने मृतका के परिजनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

मृतका के पिता सोमेश ने बताया कि जब उन्होंने चिकित्सक से अपनी पत्नी के विषय में जानकारी की तो मारपीट शुरू कर दिया। जिसमें उसकी मां शिमला व मृतका की बड़ी बहन रजनेश घायल हो गए। हास्पिटल में हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ दीपक कुमार व प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह पंवार पुलिस बल के साथ हास्पिटल जा पहुंचे। जहां पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। काफी देर हंगामा की स्थिति के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की तहरीर दिए जाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed