{"_id":"673e4f12e61c9115aa08bb04","slug":"woman-depressed-after-husbands-death-sets-herself-on-fire-admitted-sambhal-news-c-204-1-chn1002-115271-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पति की मौत से अवसाद में आई महिला ने खुद को लगाई आग, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पति की मौत से अवसाद में आई महिला ने खुद को लगाई आग, भर्ती
Thu, 21 Nov 2024 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। पति की मौत के बाद अवसाद में चल रही मोहल्ला दीपा सराय निवासी कौशर जहां ने बुधवार को सिकंदर-औरंगपुर सिलैटा जाने वाले रास्ते पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर महिला को गंभीर हालत में टीएमयू में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली है।
संभल कोतवाली क्षेत्र के दीपा सराय की रहने वाली कौशर जहां के पति अजीजुर्रहमान ने एक माह पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद महिला अवसाद में चली गई। परिजनों के अनुसार बुधवार की दोपहर कौशर जहां बिना कुछ बताए घर से निकली थी। इसके बाद ई-रिक्शा से सराय सिकंदर से औरंगपुर सिलैटा जाने वाले मार्ग पर ईंट भट्ठे के सामने उतर गई। यहां पृथ्वी सिंह के ट्यूबवेल पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। चीखने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। सूचना पर बनियाठेर पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद के टीएमयू में महिला का उपचार चल रहा है।
-- -- -- -
अब तक की पूछताछ में महिला अपने पति की मौत से अवसाद में चल रही थी। महिला का टीएमयू में उपचार चल रहा है। जांच की जा रही है। -संतोष कुमार, सीओ चंदौसी