{"_id":"5ec183638ebc3e90ac765ca2","slug":"woman-death-in-road-accident-chandausi-news-mbd349536566","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा व जेठ का लड़का घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला के बेटे को हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा बहजोई-इसलामनगर मार्ग पर गांव मऊ-कठैर के निकट हुआ।
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा-जयसिंह निवासी महिला मुन्नी पत्नी सुखराम अपने करीब 15 वर्षीय बेटे किशन व जेठ के लड़के करीब 35 वर्षीय हृदयेश पुत्र रामजीमल के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से अपने मायके जिला बदायूं के थाना बिल्सी के गांव जरावन जा रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही उनकी बाइक बहजोई-इसलामनगर मार्ग पर गांव मऊ-कठैर के निकट पहुंची। अचानक सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर जबर्दस्त थी। सभी बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए।
मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्साधिकारी डा. विपिन सागर ने महिला मुन्नी (50) को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर किशन को जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। उसके साथ चल रहे दूसरे ट्रक चालकों से हादसे को लेकर पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक विकेश राणा ने बताया कि जानकारी लेने पर सामने आया कि बीते दिनों महिला के मायके में उसके भाई की मौत हो गई थी। अब महिला अपने बेटे व जेठ के लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर गमी में अपने मायके जा रही थी कि रास्ते में यह हादसा हो गया।