फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman death in accident in chandausi sambhal

ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
woman death in accident in chandausi sambhal
ंदौसी के बदायूं रोड पर हादसे के बाद पुलिस से नोक-झोंक करते परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। चंदौसी में बदायूं रोड पर पथरा तिराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया तथा ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। ट्रैक्टर कब्जे में लेने को लेकर परिजनों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया तथा परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला वारिसनगर निवासी राममूर्ति 55 वर्ष रविवार की सुबह करीब 11 बजे अपने पति नेमचंद सीता रोड पर खाना देने जा रही थी। बदायूूं मार्ग पर पथरा तिराहे के पास बजरपुर भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई है। शरीर के एक हिस्से पर ट्राली पहिया उतरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में राममूर्ति की बहन दुलारो देवी व पोती सलोनी बाल बाल बच गई। दुलारो देवी ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपी चालक स्वयं को छुड़ाकर मौके से फरार हो गया। आसपास की भीड़ व परिजन एकत्र हो गए तथा हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस के साथ भी परिजनों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव को सीएचसी पहुंचा। वहां परिजन एक बार फिर से शव का पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ गए। सीओ अशोक कुुमार ने बमुश्किल परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और शव सील कर पीएम को भिजवाया। बाद में परिजनों ने पुलिस को आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed