{"_id":"5f1c7dd08ebc3e637f2bbb91","slug":"woman-death-after-delivery-in-sambhal-sambhal-news-mbd3570562119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला नवादा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की शिशु को जन्म देने के बाद मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार को रात आठ बजे करीब सरायतरीन के शाहजीपुरा निवासी रजनी ने मोहल्ला नवादा स्थित एक निजी अस्पताल में शिशु को जन्म दिया था। इसी दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। महिला के भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक ने उपचार में लापरवाही की है।
इसी के चलते उनकी बहन की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर शिशु की हालत ठीक है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।