{"_id":"5f860a188ebc3e9bb925974e","slug":"woman-death-after-burning-in-sambhal-chandausi-news-mbd365954219","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश के चलते महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश के चलते महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
जुनावई/धनारी। धनारी थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में गृह कलेश के चलते विवाहिता ने आग लगा ली। महिला की उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कालेज में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
थाना धनारी क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी विवाहिता सत्यवती (24) पत्नी इंद्रपाल सिंह यादव ने गृह कलेश के कारण सोमवार की सुबह कमरे में बंद होकर अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। घटना के समय परिजन बाहर गए थे।
आग की लपटों में घिरने के बाद महिला चिल्लाती हुई कमरे के बाहर निकली और गांव की गलियों में दौड़ने लगी। ग्रामीणों ने महिला को आग में घिरा देखा, तो कपड़ा डालकर जैसे-तैसे आग बुझाई। ग्रामीणों ने आग से झुलसी महिला को एंबुलेंस से जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां उपचार के दौरान सोमवार की शाम को महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को महिला का शव सौंप दिया गया। घटना को लेकर इंद्रपाल के भाई राकेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में दो दिन से मनमुटाव चल रहा था। घटना के समय कोई भी परिवार का सदस्य घर में मौजूद नहीं था। आग लगाने के बाद शोर मचाते हुए सत्यवती घर से बाहर आई, तो मोहल्ले वालों ने आग बुझाई। उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।