फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman corona positive in sambhal

सब्जी बेचने वाले परिवार की महिला निकली कोराना संक्रमित, संभल में संख्या 16 पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
woman corona positive in sambhal
संभल। दिल्ली एनसीआर में सब्जी बेचने वाले परिवार की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला अपने पति और दो बच्चों के परिवार के साथ 23 अप्रैल की सुबह गाजियाबाद से गुन्नौर के गांव रिवाड़ा में आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन्हें उसी दिन अकरौली के राधा गोविंद इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन किया था। अगले दिन महिला और उसके परिवार के सभी सदस्यों के नमूने लिए गए थे। महिला की रिपोर्ट 27 अप्रैल की रात पॉजिटिव आई है। जबकि पति और बच्चे कोरोना संक्रमित होने से बच गए हैं। इन तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

अब पत्नी को बच्चों से दूर नरौली के कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मां से दूर उसका डेढ़ वर्ष का बच्चा और एक नौ वर्ष का बच्चा अकरौली में ही पिता के साथ क्वारंटीन रहेंगे। इस महिला के संक्रमित निकलने के बाद संभल जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से जो जानकारी निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक महिला 23 अप्रैल को परिवार के साथ जैसे ही गांव आई, एक घंटे के अंदर ही उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी देखरेख में ले लिया था और पूरे परिवार को एंबुलेंस से अकरौली भेज दिया। यदि महिला और उसके परिवार के सदस्य किसी के संपर्क में आए होंगे तो वे दो चार लोग ही हैं उन्हें चिह्नित कर क्वारंटीन किया जा रहा है। इसी गांव में तीन मजदूर हरियाणा से आए थे। उन्हें भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed