फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman committed suicide by hanging

Sambhal News: महिला ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव में 30 वर्षीय महिला ने घर में छत के कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मायके वाले भी आ गए। पर पुलिस को सूचना नहीं दी है। अभी अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। चंडीगढ़ से महिला के भाई के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में महिला अपने पति व तीन बच्चों के साथ सास ससुर से अलग अपने घर में रहती थी। महिला का पति हलवाई और शादी विवाह में खाना बनाने का काम करता है। सोमवार को पति गांव में ही एक दावत का खाना बनाने गया था। बच्चे घर के बाहर खेल गए रहे। दोपहर में महिला ने साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बच्चे 12 बजे घर पहुंचे, तो मां को फंदे लटके देखा। यह देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। सूचना पर गांव में काम कर रहा पति भी आ गया। शव को फंदे से नीचे उतारा और मायके वालों को सूचना दे दी। अभी अंतिम संस्कार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed