{"_id":"69791ea5773fb7e4c50af7fa","slug":"woman-committed-suicide-by-consuming-poison-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-131609-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जहर खाकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जहर खाकर महिला ने दी जान
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा में मंगलवार की सुबह 10:30 बजे पूजा देवी (25) ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव रसूलपुर धतरा के निवासी सोनू सैनी ने बताया कि मंगलवार की सुबह 7:30 बजे अपने छोटे भाई के साथ खाना लेकर गांव के ही जंगल में आलू खुदाई के लिए चला गया था। करीब 10:30 बजे बेटा, बेटी और पड़ोसियों के द्वारा पत्नी की हालत बिगड़ने की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर हालत में ही पत्नी को संभल के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसे भर्ती कराया। कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया? इसकी कोई जानकारी नहीं है। घर में कोई विवाद नहीं है। मजदूरी के लिए सुबह गए थे तो उस समय पत्नी से बातचीत भी हुई थी। बताया कि वर्ष 2020 में ही शादी हुई थी, जिसे एक बेटी और एक बेटा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। प्रथमा दृष्यता लग रहा है कि कीटनाशक का सेवन कर लेने से मौत हुई है। कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद