फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman and newborn baby died after delivery, hospital staff accused of negligence

Sambhal News: प्रसव के बाद महिला और नवजात बच्ची की मौत, अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

Mon, 13 Jan 2025 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 13 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman and newborn baby died after delivery, hospital staff accused of negligence
चंदौसी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मैटरनिटी विंग में प्रसव के बाद गांव मई की रहने वाली महिला छोटी (35) और नवजात बच्ची की हालत बिगड़ गई। महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात की भी सांसें थम गईं। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने महिला और बच्ची के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। गांव मई के रहने वाले मो. यामीन मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। शनिवार की दोपहर गर्भवती पत्नी छोटी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे सीएचसी के मेटरनिटी विंग ले आए। जहां शाम चार बजे करीब छोटी ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची कमजोर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्रसव के डेढ़ घंटे बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
उधर निजी अस्पताल में बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। इस पर पति ने सीएचसी के मैटरनिटी विंग के स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कोतवाली पुलिस बुला ली। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला का ये चौथा बच्चा था। महिला में खून की कमी के चलते इंफेक्शन होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। -डॉ. हरवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed