फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman accused of pouring acid, case against six

महिला पर तेजाब डालने का आरोप, छह पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

पशुओं के लिए घास लेने जंगल गई महिला पर तेजाब डालने का आरोप छह लोगों पर लगा है।यह घटना पुरानी रंजिश के चलते होने की जानकारी सामने आई है।बुधवार को एक गांव निवासी महिला तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल से पशुओं के लिए घास लेने गई थी।

विज्ञापन
Woman accused of pouring acid, case against six

विस्तार

पशुओं के लिए घास लेने जंगल गई महिला पर तेजाब डालने का आरोप छह लोगों पर लगा है। पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना पुरानी रंजिश के चलते होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

बुधवार को एक गांव निवासी महिला तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल से पशुओं के लिए घास लेने गई थी। महिला के पति का आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान पक्ष के छह लोग आए और उन्होंने उनकी पत्नी को पकड़ लिया और उसके चेहरे पर तेजाब डाल कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। साथ में घास काट रहीं अन्य तीनों महिलाएं मौके से भाग गईं। बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के समय ग्रामप्रधान के पक्ष में मतदान नहीं किया था। तभी से ग्रामप्रधान पक्ष रंजिश मान रहा है। चुनाव के बाद भी विवाद हुआ था। जिसमें रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पत्नी पर तेजाब डाला गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा ने बताया कि महिला को अस्पताल भर्ती कराया है और तहरीर के आधार पर दीपू, भीष्म और राहुल व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब तक की पड़ताल में कुछ तथ्य संदिग्ध सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed