{"_id":"6ad9214c693779c69c0bcd02","slug":"within-two-days-the-bodies-of-a-father-and-son-were-brought-to-the-village-sparking-wailing-and-cries-of-distress-sambhal-news-c-204-1-chn1003-133978-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो दिन के अंदर पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचे तो मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो दिन के अंदर पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचे तो मची चीख-पुकार
विज्ञापन
धनारी। खजरा गांव निवासी पिता-पुत्र की रामपुर जिले में दो दिन के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पहले बेटे का शव गांव पहुंचा, फिर बुधवार को पिता का शव पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मिट्ठन (25) और उनके पिता चंद्रसेन (58) 15 अक्तूबर को रामपुर के शाहबाद क्षेत्र स्थित खरसोल गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। सोमवार रात मिट्ठन भट्ठे के पास झाड़ियों में बेसुध हालत में मिले। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टरों ने मिट्ठन को मृत घोषित कर दिया था। सैफनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को मिट्ठन का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, जिससे परिवार में मातम छा गया। इसी दौरान पिता चंद्रसेन के लापता होने की जानकारी मिली। तलाश करने पर भट्ठे के पीछे गन्ने के खेत के पास एक पेड़ से चंद्रसेन का शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए।
मंगलवार देर शाम मिट्ठन का अंतिम संस्कार उनके चाचा वीरपाल ने कराया। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे चंद्रसेन का शव गांव पहुंचा। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। चंद्रसेन के भतीजे जोगेंद्र के अनुसार, पिता-पुत्र की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। चंद्रसेन की पत्नी का करीब 20 वर्ष पहले निधन हो चुका था, और परिवार में वे दोनों ही साथ रहते थे।
दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। देर शाम चंद्रसेन का भी अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।