फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   With the onset of rains, the Nagar Panchayat remembered to clean the ponds and drains.

Sambhal News: बरसात शुरू होने पर नगर पंचायत को तालाब व नालों की सफाई की आई याद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
With the onset of rains, the Nagar Panchayat remembered to clean the ponds and drains.
बबराला। बरसात शुरू होने के बाद नगर पंचायत को नालों की सफाई की याद आई है। बुधवार को अधिशासी अधिकारी अमरेश तिवारी के निर्देशन में अनाज मंडी के पीछे स्थित सरकारी तालाब की जेसीबी से सफाई कराई गई। साथ ही तालाब से जुड़े नालों की भी सफाई कराने का प्रयास भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन के अनुसार सफाई अभियान में एक दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों को लगाया गया है। तालाब में जमी गाद और कचरे को हटाने के साथ नालों में जमी सिल्ट और अवरोध भी साफ किए गए, ताकि बरसात के दौरान पानी आसानी से तालाब तक पहुंच सके और नगर में जलभराव की स्थिति न बने।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अमरेश तिवारी ने बताया कि नगर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की मौजूदगी में सरकारी भूमि की पैमाइश कराने के बाद तालाब की सफाई कराई गई है। भविष्य में भी तालाब और उससे जुड़े नालों की नियमित सफाई व निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले महीने अनाज मंडी समिति के पीछे सरकारी भूमि पर इस तालाब का निर्माण कराया गया था। नगर के विभिन्न हिस्सों से निकलने वाले नालों का पानी अब इसी तालाब में पहुंच रहा है। इससे वर्षा जल का बेहतर प्रबंधन होने के साथ नगर में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बरसात शुरू होने से पहले नालों और तालाब की सफाई होनी चाहिए, लेकिन अब जबकि मानसून आ चुका है ऐसे में बरसात शुरू होने के बाद सफाई का काम शुरू कराया गया है। ईओ अमरेश तिवारी ने बताया कि नालों व तालाब की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है, ताकि बरसात में नगर के अंदर जलभराव की समस्या पैदा न हो और तालाब में वर्षा जल संचयन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed