{"_id":"68f7e47d080528b0f3044edc","slug":"wishing-happiness-and-prosperity-to-goddess-lakshmi-and-ganesha-fireworks-continued-till-late-night-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128280-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मां लक्ष्मी और गणेश जी से सुख समृद्धि की कामना, देर रात तक हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मां लक्ष्मी और गणेश जी से सुख समृद्धि की कामना, देर रात तक हुई आतिशबाजी
विज्ञापन
संभल। जिले में दिवाली का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। लोगों ने घरों में मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। घरों और प्रतिष्ठानों को मिट्टी के दीये जलाकर रोशन किया। देर रात तक आतिशबाजी का शोर गूंजता रहा तो आसमान का नजारा सतरंगी नजर आया। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।सोमवार को सुबह से ही लोग दिवाली पूजन की तैयारी में जुटे रहे। बाजार से पूजा सामग्री, मिठाई, चीनी के हाथी घोड़े की खरीदारी की। दुकानों से सजावटी सामान भी खरीदा। लोगों ने घरों पर इलेक्ट्रानिक्स झालरें लगाने साथ ही कंडील, झालरें लगाईं। जैसे ही शाम हुई तो मुहूर्त के वक्त घरों में मां लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन शुरू किया गया। लोगों ने पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में जाकर भी पूजा अर्चना की गई। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों पर मिट्टी के दीये जलाकर रोशनी की। एक-दूसरे को दिवाली की बधाई देना शुरू किया।
इसके साथ ही आतिशबाजी भी शुरू हो गई। बच्चों ने फुलझड़ी, चकई और अन्य पटाखे जलाए तो परिजनों ने उनका ध्यान रखा। युवाओं ने भी आवाज वाले पटाखे जलाकर दिवाली की खुशी मनाई। देर रात तक आतिशबाजी का होती रही। इस बीच पुलिस ने भी गश्त करते हुए माहौल पर निगाह रखी। संभल के अलावा सिरसी, हजरतनगर गढ़ी, असमोली, सौंधन, पवांसा, रजपुरा और गवां क्षेत्र दिवाली का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया गया।
000000000
सोशल मीडिया पर घूमे बधाई संदेश
संभल। लोगों ने दिवाली की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म को भी चुना। सोमवार को सुबह से ही व्हाट्सएप और फेसबुक पर संदेश भेजकर दिवाली की बधाई दी जाने लगी। लोगों ने संदेश का जवाब भी दिया, जिससे खुशियों का माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन
000000000
गिफ्ट और मिठाई लेकर पहुंचे लोग
संभल। रोशनी के त्योहार दिवाली पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई देकर बधाई दी। लोग सुबह से लेकर रात तक एक-दूसरे के घरों पर जाकर मिठाई देते नजर आए। लोगों के साथ गए बच्चों ने बड़ों के चरणस्पर्श करके आशीर्वाद लिया तो बड़ों ने हाथ जोड़कर बधाई दी। जो लोग घरों पर आए थे उनका स्वागत भी किया गया। संवाद