फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wild animal attack on two animals, one killed and the other injured

दो पशुओं पर जंगली जानवर का हमला, एक की मौत दूसरा घायल, तेंदुए के होने की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wild animal attack on two animals, one killed and the other injured
संभल। सेवड़ा जसरथ नगला गांव के खेतों में दो पशुओं पर किसी जानवर ने हमला किया। इसमें एक पशु की मौत हो गई जबकि दूसरा पशु घायल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर चुके पशु को दबा दिया और घायल पशु के उपचार की जिम्मेदारी ग्रामीण को सौंपा है। गांव में तेंदुए के हमले की चर्चा है। वन विभाग को सूचना दी है लेकिन देर शाम तक कोई वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव मंडावली निवासी कल्लू अपने पशुओं के लिए बाजरे की फसल काटने खेत पर गए थे। बाजरे की फसल काटनी शुरू की तो दो पशु दिखाई दिए। घायलावस्था में होने की जानकारी गांव सेवड़ा जसरथ नगला और मंडावली के लोगों को दी। पुलिस को बुलाया गया। मौके पर एक पशु की मौत हो गई थी। जबकि दूसरे पशु की हालत गंभीर है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं पर तेंदुए ने हमला किया है। एक पशु की गर्दन गायब है। जबकि दूसरा पशु भी ऐसे ही हमले में घायल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन कोई वन कर्मचारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि जिन पशुओं पर हमला किया गया है यह छुट्टा पशु थे। रात के समय खेतों में ही रह गए और तेंदुए ने हमला कर दिया। पुलिस ने मृत पशु को दबा दिया है। घायल पशु के उपचार के लिए कल्लू को जिम्मेदारी है। गांव मंडावली और सेवड़ा जसरथ नगला के ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बन गई है। मालूम हो बुधवार को गांव अलिया कल्यानपुर में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का दावा किया था। एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें तेंदुआ दिखाई दे रहा था लेकिन वन विभाग की टीम को मौके पर कोई पदचिह्न नहीं मिले थे। गांव भवालपुर और काफूरपुर में भी तेंदुआ होने का शोर मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed