फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife injured with knife after drinking

प्रधान प्रत्याशी की शराब पीने के बाद युवक ने पत्नी को मारा चाकू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wife injured with knife after drinking
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा में प्रधान पद प्रत्याशी की शराब पीने के बाद युवक ने अपनी पत्नी को चाकू मार घायल कर दिया। पुलिस आरोपी युवक व प्रधान पद प्रत्याशी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा शराब वितरित की जा रही हैं। मंगलवार की रात गांव के बहादुर ने प्रधान पद प्रत्याशी के यहां जमकर शराब पी। घर पहुंचने पर बहादुर की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान बहादुर ने अपनी पत्नी को चाकू मार घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायल पत्नी ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला से जानकारी की तो महिला ने बताया कि गांव के प्रधान पद प्रत्याशी विद्याराम राणा ने उसके पति बहादुर को शराब पिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब पति घर पहुंचा तो कहासुनी के दौरान चाकू मार दिया। पुलिस ने महिला के पति बहादुर व प्रधान पद प्रत्याशी विद्याराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed