फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife given triple talaq in Sambhal, girlfriend married, Panchayat decision

UP: पत्नी को बोला-तलाक..तलाक..तलाक, प्रेमिका ने कहा- निकाह कबूल, हैरान करने वाला पंचायत का फैसला

Tue, 30 Apr 2024 11:00 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, असमोली (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, असमोली (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 11:00 AM IST
सार

संभल में युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर प्रेमिका से निकाह कर लिया। दरअसल, शादीशुदा युवक की गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद पंचायत बैठी और उसने प्रेमिका से निकाह करने का फैसला सुना दिया।

विज्ञापन
Wife given triple talaq in Sambhal, girlfriend married, Panchayat decision
संभल में निकाह - फोटो : i

विस्तार

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत ने शादीशुदा युवक को प्रेमिका से निकाह करने का फरमान सुना दिया। पति की दूसरी शादी के लिए पत्नी तैयार नहीं हुई तो युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर प्रेमिका से निकाह कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का गांव की युवती से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


एक वर्ष पहले युवक की शादी हो गई, लेकिन प्रेम-प्रसंग चलता रहा। प्रेमी युगल चोरी-छिपे मिलते रहे। कुछ समय पहले युवक की पत्नी को पति के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने विरोध शुरू कर दिया और परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


मायके वालों ने बिरादरी की पंचायत बैठाई तो अन्य लोगों को भी युवक के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई। पंचायत में कोई निर्णय नहीं हो सका। जब युवती के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उसके पिता ने तीन दिन पहले युवक के खिलाफ तहरीर देकर बेटी से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गांव के जिम्मेदार लोग बीच में आ गए और समझौते का प्रयास किया। सोमवार को गांव में पंचायत बैठी और शादीशुदा युवक को प्रेमिका से निकाह करने का फरमान सुना दिया।

जिस पर दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी सहमति जता दी, लेकिन युवक की पत्नी राजी नहीं हुई। जिसके बाद युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया और फिर प्रेमिका से निकाह कर लिया।

प्रेमिका पहली पत्नी के साथ रहने के लिए थी तैयार

गांव में बैठी पंचायत ने कहा कि मुस्लिम समाज में चार शादी करने का हक है। युवक प्रेमिका से निकाह कर ले। जिस पर युवती के परिजन असहमत थे, लेकिन युवती प्रेमी से दूसरी शादी कर पहली पत्नी के साथ रहने के लिए तैयार हो गई।

जिसके बाद युवती के परिजन भी युवक के साथ बेटी की दूसरी शादी करने के लिए तैयार हो गए। लेकिन युवक की पहली पत्नी ने पति के दूसरा निकाह करने पर साथ रहने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने पत्नी को तलाक दे दिया।

कार्रवाई के डर से निकाह के लिए तैयार हुआ युवक
शादीशुदा युवक को पत्नी को तलाक देकर प्रेमिका से निकाह करने का मामला गांव में चर्चा का विषय बना है। गांव में चर्चा है कि युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। युवक कार्रवाई के डर से पंचायत के फैसले पर सहमति जताते हुए दूसरे निकाह के लिए तैयार हुआ।

युवती के परिजनों ने तहरीर दी थी। जिसके आधार पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जानकारी मिल रही है कि युवती का आरोपी युवक से निकाह हो गया है। इस मामले में जानकारी की जाएगी। -रेनू सिंह, प्रभारी, थाना ऐंचोड़ा कंबोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed