फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife and lover killed a Bihar youth for becoming an obstacle in their love affair

Sambhal News: प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी और प्रेमी ने की बिहार के युवक की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wife and lover killed a Bihar youth for becoming an obstacle in their love affair
संभल। कैलादेवी पुलिस ने बिहार के युवक गुगली की हत्या का खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी पूजा और प्रेमी गितेश ने रस्सी से गला घोंटकर गुगली कर हत्या की थी। इसके बाद आरोपी गितेश ने अपने भांजे पंकज के साथ मिलकर शव को खेत में मिट्टी से दबा दिया। पुलिस ने आरोपी गितेश और पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपी पंकज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बिहार के गांव बालू टीला के गुगली भगत (35) का शव बृहस्पतिवार को कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नाई वाली मढ़ैया के जंगल में नत्थू के खेत में मिट्टी से दबा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। जांच में सामने आया कि गांव नाई वाली मढ़ैया का गितेश गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता था। वहीं गुगली भी अपनी पत्नी पूजा और चार बच्चों के साथ रहता था। यहां गुगली और गितेश में दोस्ती हो गई। घर पर आना जाना होने की वजह से गितेश की नजदीकी गुगली की पत्नी पूजा से हो गई।
विज्ञापन

होली पर गुगली पत्नी और बच्चों को लेकर गितेश के गांव आया था। करीब 10-12 दिन तक यहीं रुका। इसी बीच गुगली को पूजा के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। इसी को लेकर पूजा और गुगली में विवाद होने लगा। गुगली आए दिन पूजा से मारपीट करता था। घटना से सात दिन पहले पूजा अपने ढाई साल के बेटे को लेकर गाजियाबाद से गितेश के साथ गांव आ गई। इनके पीछे गुगली भी अपनी तीन बेटियों को लेकर गांव आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सात मई की रात 11 बजे करीब गितेश और गुगली में पूजा को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुगली कमरे में सोने चला गया। इसी रात पूजा और गितेश ने रस्सी से गला दबाकर गुगली की हत्या कर दी। इसके बाद गितेश ने घर में सो रहे भांजे पंकज को बुलाया। उसकी मदद से पीठ पर गुगली का शव लादकर घर से 500 मीटर दूर नत्थू के खेत में ले गए। यहां फावड़े से मिट्टी डालकर शव को दबा दिया। इसके बाद घर जाकर सो गए।
पुलिस ने आरोपी गितेश और पूजा को नारंगपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और फावड़ा आदि भी बरामद कर लिया। कार्रवाई क बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
-----------
तीसरे आरोपी को तलाश कर रही पुलिस
गुगली की हत्या में गितेश के भांजे पंकज को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस का दावा है कि गितेश और पूजा ने रस्सी से गला दबाकर गुगली की हत्या कर दी। इसके बाद गितेश ने भांजे पंकज की मदद से शव को गांव के 500 मीटर दूर नत्थू के खेत में दबा दिया। गितेश गुगली का शव पीठ पर लादकर ले गया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए भांजा पंकज फावड़ा लेकर गया। यहां दोनों ने खेत में फावड़े से मिट्टी खोदकर शव उसमें दबा दिया। हत्या करने के समय पंकज शामिल था या नहीं, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है।
--------
ढाई साल का मासूम भी रहेगा जेल में
पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पूजा और गितेश को जेल भेज दिया है। पूजा के साथ उसका ढाई साल का बेटा भी जेल गया है। महिला के अनुसार उसका मासूम बेटा उसके अलावा अन्य किसी दूसरे के साथ नहीं रह सकता। इसलिए वह उसे अपने साथ ले गई।
----------
तीन बेटियों को परिजनों को सौंपने की तैयारी
पूजा के गुगली से चार बच्चे है। जिसमें तीन बेटी और एक बेटा है। मासूम बेटे को पूजा अपने साथ जेल ले गई। लेकिन अब तीन नाबालिग बेटियों की जिम्मेदारी कौन उठाएगा, इसके लिए पुलिस बिहार में गुगली के परिजनों से संपर्क साध रही है। फिलहाल एक संस्था को बेटियों को सौंपने की तैयारी चल रही है।

00000000

बिहार के युवक की हत्या उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने रस्सी से गला दबाकर की थी। आरोपियों ने पूछताछ में यह घटना करना स्वीकार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
-आलोक कुमार, सीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed