फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife and her lover chopped up her husband body parts using grinder in sambhal

एक और पति का कत्ल: पत्नी ने प्रेमी संग ग्राइंडर मशीन से काटे अंग, संबंधों का खुलासा होने के बाद मिटाया सुहाग

Mon, 22 Dec 2025 07:28 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विकास कुमार Updated Mon, 22 Dec 2025 07:28 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, पत्नी रूबी ने प्रेमी गौरव से पति राहुल को खत्म करने को कहा। इसके बाद गौरव ने लोहे की रॉड और जूता ठोंकने वाली मूसल से राहुल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Wife and her lover chopped up her husband body parts using grinder in sambhal
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल स्थित पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में एक सप्ताह पहले मिले सिर व हाथ-पैर कटे शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के उजागर होने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए। धड़ को घर के पास नाले में फेंका गया, जबकि सिर और हाथ-पैर राजघाट गंगा में बहा दिए गए।

विज्ञापन

शव को नोच रहे थे कुत्ते
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पूरे हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि 15 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक शव उतराता मिला था जिसे कुत्ते नोच रहे थे। शव के सिर और हाथ-पैर कटे हुए थे। पास में एक बैग भी पड़ा था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े मिले थे। शव की बायीं बाजू पर राहुल नाम गुदा होने के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने लिखवाई थी पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट
जांच में पता चला कि मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने करीब एक माह पहले अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राहुल 18 नवंबर से लापता था। इसी आधार पर शव की पहचान राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट में हत्या में तरमीम करते हुए मृतक की पत्नी रूबी और मोहल्ले के ही युवक गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

पति ने दोनों को रंगेहाथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा था
पूछताछ में रूबी और गौरव ने हत्या की बात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शारीरिक संबंध भी बन चुके थे। राहुल को इन संबंधों पर शक था। 18 नवंबर की रात राहुल ने दोनों को घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इस पर राहुल ने नाराजगी जताते हुए मारपीट की और रूबी को मोहल्ले में बेइज्जत कर घर से निकालने की धमकी दी थी।

किराये की गाड़ी लेकर शव को लगाया ठिकाने
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान रूबी ने गौरव से राहुल को खत्म करने को कहा। इसके बाद गौरव ने लोहे की रॉड और जूता ठोंकने वाली मूसल से राहुल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन शव छिपाने के लिए घंटाघर मार्केट से प्लास्टिक की पन्नी और दो बैग खरीदे। शव के टुकड़े करने के लिए जीतू मिस्त्री से कटर मशीन (ग्राइंडर) किराये पर लिया।

दोनों ने कटर मशीन से राहुल की गर्दन और पैर काटे। सिर और कटे हुए अंगों को पन्नी में लपेटकर लाल रंग के बैग में रखा गया, जबकि धड़ को बैग में पैक किया। इसके बाद किराये की गाड़ी से सिर व हाथ-पैर वाला बैग और राहुल का मोबाइल राजघाट गंगा पुल से नदी में फेंक दिया गया। धड़ वाले बैग को पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में डाल दिया गया।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
हत्या के बाद राहुल का लोवर और आरोपी गौरव व रूबी के खून से सने कपड़ों को चुन्नी मोहल्ले के पीछे आलम के घर के सामने एक सुनसान स्थान पर जला दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed