फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Why did India stay away from voting in favor of Gaza ceasefire in the UN: MP Burke

यूएन में गाजा युद्ध विराम के पक्ष में भारत ने वोटिंग से दूरी क्यों बनाई : सांसद बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Why did India stay away from voting in favor of Gaza ceasefire in the UN: MP Burke
संभल। सपा के संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भारत सरकार पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि यूएन में 12 जून को गाजा युद्धविराम के पक्ष में वोटिंग हुई थी। इसमें पूरी दुनिया ने इंसानियत के साथ होने का प्रमाण दिया और भारत ने इस वोटिंग से ही दूरी बना ली।
विज्ञापन

सांसद ने कहा है कि गाजा में 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। लोग भूख से तड़पकर दम तोड़ रहे हैं। पूरी दुनिया ने युद्ध विराम के पक्ष में वोटिंग की है लेकिन भारत ने इससे दूरी बनाई है। सांसद ने कहा कि दुनियाभर में भारत ने गांधी और नेहरू के रास्ते पर चलकर न्याय और मानवता की आवाज उठाई थी। सांसद ने सवालिया लहजे में कहा है कि क्या अब भारत की विदेश नीति सिर्फ रिश्तों की मजबूरी बन गई है। इंसानियत के साथ खड़ा होना चाहिए था। विदेश मंत्रालय को इस पर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। पूरा देश जानना चाहता है कि युद्धविराम के पक्ष में भारत ने वोटिंग क्यों नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed