{"_id":"61b8e9bbd08d6e45a01502f3","slug":"why-asi-is-not-getting-delhi-s-jama-masjid-repaired-dr-burke-sambhal-news-mbd4126482156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई दिल्ली की जामा मस्जिद की मरम्मत क्यों नहीं करा रहा : डॉ. बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई दिल्ली की जामा मस्जिद की मरम्मत क्यों नहीं करा रहा : डॉ. बर्क
विज्ञापन
संभल। सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने दिल्ली स्थित शाही जामा मस्जिद की मरम्मत का मामला सदन में उठाया है। उन्होंने एएसआई द्वारा जामा मस्जिद की मरम्मत न किए जाने पर सवाल उठाते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है।
इस सिलसिले में सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद कह रहे हैं कि दिल्ली की जामा मस्जिद की हालत बेहद खराब और खस्ता है। वर्ष 1956 के बाद से 30 वर्षों तक एएसआई ने जामा मस्जिद की मरम्मत कराई थी, लेकिन अब नहीं कराई जा रही। जबकि बड़ा गुंबद और फ्लोर जर्जर हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
सांसद का कहना है कि जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अहमद बुखारी ने प्रधानमंत्री और एएसआई को पत्र भी लिखे हैं लेकिन इसके बाद भी मरम्मत नहीं की गई। जबकि साउथ में कई इबादतगाहों की मरम्मत एएसआई कराता है। सांसद ने आग्रह किया है कि सरकार एएसआई को आदेश करे कि जामा मस्जिद की मरम्मत कराई जाए।