फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   To humble Indra, Shri Krishna lifted Mount Govardhan.

Sambhal News: इंद्र का घमंड दूर करने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया गोवर्धन पर्वत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
To humble Indra, Shri Krishna lifted Mount Govardhan.
चंदौसी। गुमथल गांव स्थित ब्रह्मपुरी स्थल पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गौरव कुमार शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन लीला का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने श्रीकृष्ण के नामकरण, पूतना वध और माखन चोरी की लीलाओं का प्रसंग सुनाया। शास्त्री ने बताया कि भगवान ने अपनी लीलाओं से कंस द्वारा भेजे गए राक्षसों का संहार किया और ब्रजवासियों को आनंद प्रदान किया।
विज्ञापन

कथावाचक ने इंद्र के घमंड और गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर बहुत घमंड हो गया था। भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्रोधित होकर इंद्र ने ब्रजमंडल में मूसलाधार बारिश कराई। ब्रजवासियों को वर्षा के प्रकोप से बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया। सात दिनों बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ।
कथा के दौरान गोवर्धन पर्वत उठाए भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी सजाई गई। गोवर्धन पूजा का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर तक नृत्य करते रहे। कथा के समापन पर आरती की गई।

इस दौरान अजय पाठक, विवेक शर्मा, विकास शर्मा, आनंद शर्मा, अनमोल पाठक, अवनेश शर्मा, डॉ. हरि सिंह, सचिन शर्मा, अंशु शर्मा, नरेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, जुगल किशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed