फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Why are non-Muslims included in the Waqf Board: Iqbal Mahmood

राममंदिर ट्रस्ट में मुस्लिम सदस्य नहीं तो वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम शामिल क्यों : इकबाल महमूद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Why are non-Muslims included in the Waqf Board: Iqbal Mahmood
संभल। राम मंदिर ट्रस्ट में मुसलमान सदस्य है क्या, वैसे होना भी नहीं चाहिए। इसी तरह वक्फ बोर्ड में भी गैर मुस्लिम को शामिल नहीं करना चाहिए। बाकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। यह बात संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद ने कही है।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का हर फैसला मुसलमानों ने माना है। हमेशा मानते आए हैं। बाबरी मस्जिद का भी फैसला माना है। अब वक्फ बोर्ड को लेकर जो फैसला दिया है। इसका भी स्वागत करते हैं। विधायक ने आगे सवालिया लहजे में कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में मुस्लिम सदस्य नहीं है तो वक्फ बोर्ड में गैरमुस्लिम शामिल क्यों। यह बात समझ से परे है। जिलाधिकारी को जो वक्फ संपत्ति का सर्वे करने का अधिकार दिया था उसको भी कोर्ट ने नहीं माना है। यह अच्छा निर्णय है। बस किसी गैर मुस्लिम का वक्फ का सदस्य बनना अजीब बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed